3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा में स्वामीनारायण मंदिर में लिखे गए भारत विरोधी खालिस्तानी नारे, भारतीय दूतावास ने जताया ऐतराज

कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं, जिसको लेकर भारतीय दूतावास ने ऐतराज जताते हुए इस घटना की निंदा की है। इसके साथ ही दूतावास ने जांच करके अपराधियों पर जल्दी कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Sep 2022, 9:06 AM IST

anti-india-khalistani-slogans-raised-in-swaminarayan-temple-in-canada-indian-embassy-objected.jpg

Anti-India Khalistani slogans raised in Swaminarayan temple in Canada, Indian Embassy objected

कनाडा के टोरंटो में स्थित स्‍वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के विरोध में नारे लिखने का यह मामला मंगलवार 13 सितंबर का है, जिसको लेकर भारत सरकार की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई है। ओटावा स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम BAPS स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे जाने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

स्वामीनारायण मंदिर में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारत विरोधी और खालिस्तानी नारे लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हमारे द्वारा इस वीडियो के सही होने की पुष्टि नहीं की जा रही है। वहीं कनाडाई सांसदों ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इस प्रकार की घृणा का कनाडा में कोई स्थान नहीं
ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि टोरंटो के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में हुई बर्बरता के बारे में सुनकर बहुत निराशा हुई। इस प्रकार की घृणा का कनाडा में कोई स्थान नहीं है। आइए आशा करते हैं कि जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के लिए लाया जाए।

कनाडाई हिंदू चिंतित, सभी को करनी चाहिए निंदा
भारतीय मूल के कनाडाई लिबरल सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि "कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो BAPS स्वामीनारायण मंदिर की बर्बरता की सभी को निंदा करनी चाहिए। यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस प्रकार के घृणा अपराध द्वारा निशाना बनाया गया है। हिंदू कनाडाई वैध रूप से चिंतित हैं।"

स्वामीनारायण मंदिर में हुई बर्बरता से व्याकुल
ब्रैम्पटन दक्षिण सांसद सोनिया सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं टोरंटो में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में हुई बर्बरता के कृत्य से व्याकुल हूं। हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-विश्वास समुदाय में रहते हैं जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है।