Richest Village Madhapar: आपने दुनिया के सबसे अमीर देशों, शहरों, राज्यों, प्रांतों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी सबसे अमीर गांव के बारे में सुना है। नहीं ना, क्योंकि गांव का नाम सुनते हैं हर किसी के सामने कच्चे घर, उबड़-खाबड़ सड़कें, खेत-खलिहान, गाय-भैंस और सीधे-साधे गरीब लोग नजर आते हैं लेकिन अब ये तथ्य एक मिथक साबित हो गया है। जी हां, हम जिन गांवों को पिछड़ा और गरीब की नजर से देखते हैं, वो भ्रम अब टूट गया है। इन गांवों ने अब ऐसी तरक्की की राह पकड़ ली है, जिनसे अच्छे-खासे शहर भी पीछे छूट रहे हैं। ऐसे ही तरक्की करते गांवों की एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने भारत (India) का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वो ये कि एशिया के सबसे अमीर गांवों में भारत के गुजरात (Gujarat) में स्थित माधापर का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। यानी माधापर एशिया का सबसे अमीर गांव बन गया है। यही नहीं इस लिस्ट में भारत का सिर्फ एक नहीं बल्कि 4-4 गांव हैं।