
Sardar Sujansingh
Assembly Election 2024: वोट डालना हर नागरिक का अधिकार है। अपने इस अधिकार के जरिये वो देश की तरक्की का फैसला करता है। चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, लोगों को अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
हालांकि, कई लोग अपने इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन हरियाणा के करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र के 103 साल के सरदार सुजानसिंह ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। वो इस उम्र में भी वोट जरूर डालते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर तो वे खासे उत्साहित हैं और वोट डालने के लिए 1 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, 1 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। इसे लेकर सरदार सुजानसिंह अभी से बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो इस बार वोट डालेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की है। सन 2024 चुनाव में भी उन्होंने बड़े उत्साह से वोट डाला था। अब वो विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार हैं।
उनका उत्साह देख कर ऐसा लगता है जैसे एक युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहा है। ध्यान रहे कि पुर्तगालियों को गोवा से खदेड़ने वाले सुजानसिंह इंडियन नेवी से रिटायर हुए हैं। सरदार जी पिछले कई बरसों से वोट डाल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों के साथ अपने उस जमाने के मतदान अनुभव भी शेयर किया, जब मत पत्र का इस्तेमाल किया जाता था
103 साल के सरदार सुजान सिंह ने हाल ही में कई लोगों के बीच,बेहद हंसी-खुशी के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। वे भारतीय नौसेना में चीफ मैकेनिकल इंजीनियर थे। अब सरदार सुजान सिंह 103 साल के हो चुके हैं। 16 अगस्त 1922 को जन्मे सरदार सुजानसिंह के पिता भी फौज में थे। उन्होंने उन्हीं से प्रभावित होकर नौसेना ज्वॉइन की और अविभाजित भारत में 18 अगस्त 1944 को पाकिस्तान के लाहौर में इंडियन नेवी में उनकी भर्ती हुई।
इसके बाद करीब 24 साल उन्होंने भारतीय नौसेना में नौकरी की। सरदार सुजान सिंह ने गोवा को भी पुर्तगालियों से आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे अपने आप में एक मिसाल हैं। उनकी लाइफस्टाइल देखकर अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। वो सुबह-शाम सैर पर जाते हैं और पूरी तरह से फिट हैं।
सरदार सुजान सिंह करनाल के सेक्टर 8 के पार्ट 2 में रहते हैं, लेकिन उनका गांव असंध विधानसभा क्षेत्र में है और वो शेखपुरा मंचूरी में वोट डालते हैं। दूर होने के बावजूद वे हर बार मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इस साल भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट डाला था और विधानसभा चुनावों के लिए भी वो पूरी तरह से तैयार हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक़, हरियाणा में ऐसे 10 हजार से ज्यादा वोटर हैं, जिनकी उम्र 100 साल या इससे ज्यादा है। इनमें सरदार सुजानसिंह भी शामिल हैं और वो 103 साल के हो चुके हैं।
सरदार सुजानसिंह जब नेवी में थे, तब मत पत्र से मतदान करते थे, लेकिन समय के साथ आए बदलाव के बाद उन्होंने ईवीएम से वोट डाला। इस बार उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की है। सरदार सुजानसिंह ने कहा कि आम जनता मतदान का इस्तेमाल करे और लोकतंत्र मजबूत बनाने में सहयोग करे।
Published on:
24 Aug 2024 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
