मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। मौसम की मार का असर काफी बुरा होता है। दुनिया के कुछ देशों में सर्दी के इस मौसम में भी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्राज़ील (Brazil) में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। ब्राज़ील के मिनास गेरैस राज्य में कई जगह शनिवार रात को मूसलाधार बारिश (Torrential Rains) शुरू हुई, जो रविवार को भी जारी रही। मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य में लैंडस्लाइड्स (Landslides) के कुछ मामले भी सामने आए, जिससे हड़कंप मच गया।