
नई दिल्ली।
ऑस्ट्रिया की जलवायु मंत्री लियोनोर गेवेस्लर ट्रेन से करीब 27 घंटे का सफर तय कर ब्रिटेन के ग्लासगो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन COP-26 Summit में शामिल होने पहुंचीं।
गेवेस्लर ने कहा, जहां तक संभव होता है, मैं जलवायु के अनुकूल विकल्प चुनने की कोशिश करती हूं। पिछले साल मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से ही ग्रीन पार्टी की नेता यूरोप में ट्रेन नेटवर्क को एक बार फिर लोकप्रिय बनाने के लिए जोर दे रही हैं। प्रतिस्पर्धा के चलते कम मूल्य की हवाई यात्रा के कारण वहां लोगों ने ट्रेन से सफर करना काफी कम कर दिया है।
गेवेस्लर ने कहा कि वह ब्रुसेल्स में रुकीं, अपने यूरोपीय अधिकारियों से मुलाकात की और फिर बाकी 2000 किलोमीटर के सफर के दौरान उन्होंने जलवायु शिखर सम्मेलन की तैयारी की। उन्होंने कहा, ट्रेन अैर रात्रि ट्रेन यूरोप में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा का भविष्य है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती को लेकर आयोजित यह सम्मेलन इस सप्ताह सम्पन्न हो जाएगा।
Published on:
9 Nov 2021, 9:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.