
प्रतीकात्मक छवि
Pakistan: पाकिस्तान में बीते सोमवार के बलूचिस्तान में में BLA ने आतंकी हमला किया जिसमें 23 लोगों को चुन-चुन मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले में आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच मुठभेड़ हुई इसमें 14 पाकिस्तान के जवानों और 21 आतंकियों की मौत हो गई थी, वहीं इससे ठीक एक दिन पहले हुई आतंकी घटना में आतंकियों ने पाकिस्तान के 102 जवानों की हत्या कर दी थी। गौर करने वाली बात ये है कि जिन आतंकियों ने ये काम किया वो कोई और नहीं बल्कि बलूचिस्तान की बलूच लिबरेशन आर्मी है जिसे पाकिस्तान ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।
BLA का गठन 2000 के दशक की शुरुआत में हुआ था। पाकिस्तान में बलूचिस्तान अपनी आज़ादी के लिए बरसों से लड़ाई लड़ रहा है। वो खुद को आज़ाद कराना चाहता है। ये बलूचिस्तान में कई बड़े हमलों और हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी इसी अलगाववाद का एजेंडा चला रही है। ये संगठन अब तक बलूचिस्तान में सक्रिय है। इसका एक ही काम है कि किसी भी तरह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर एक आजाद बलूच की स्थापना हो जाए। ये संगठन बलूच लोगों के अधिकारों और आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहा है और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सैन्य गतिविधियों को अंजाम देता है। हालांकि अब पाकिस्तान से आ रही कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये संगठन आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रही है, ये निर्दोषों की जान लेने और पाकिस्तानी सेना के जवानों की हत्या कर रही है।
बलूचिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों (विशेष रूप से गैस और खनिज) का खजाना है। बावजूद इसके बलूच लोगों के साथ शोषण और उनके साथ हो रहे भेदभाव को लेकर कई अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स आ चुकी है। इसका ही विरोध ये संगठन कर रहा है और किसी भी हाल में ये बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश बनाना चाहता है।
बलूचिस्तान में BLA की पूरी कमान बशीर जेब ने संभाली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बशीर जेब के नेतृत्व में ही बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरे पाकिस्तान में तहलका मचाया हुआ है। खासकर बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य गतिविधियों को संगठित करने और उन्हें लागू करने में।
बीते सोमवार को पाकिस्तान में हुई BLA के आतंकी हमले में 23 लोगों की मौत हुई थी, ये सारे पंजाबी थे। दरअसल बलूचिस्तान और पंजाब दोनों सीमावर्ती राज्य हैं। बलूच आर्मी का आरोप है कि खनिज संपदा से भरपूर बलूचिस्तान को पंजाब के लोग खोखला कर रहे हैं। कई अवैध काम कर रहे हैं, और तो और वो बलूचिस्तान का हक मारकर पाकिस्तान की सियासत और अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी बढ़ाते जा रहे हैं।
Updated on:
27 Aug 2024 04:33 pm
Published on:
27 Aug 2024 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
