1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश के तारिक रहमान सरकार की कड़ी चेतावनी, कहा- बयान दिखाए तो होगी कार्रवाई

Bangladesh Government Warning: बांग्लादेश की तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने शेख हसीना के बयान प्रसारित करने वाले मीडिया संस्थानों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानिए सरकार ने क्या कहा और क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
Sheikh Hasina Latest News.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना। (Photo- ANI)

Bangladesh On Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सरकार ने चेतावनी दी कि अगर देश का कोई मीडिया संस्थान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान या भाषण दिखाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, बांग्लादेश में तारिक रहमान सरकार की तरफ से यह चेतावनी इसलिए दी गई क्योंकि बांग्लादेश के कुछ टीवी चैनलों और मीडिया संस्थानों ने हाल ही में एक भारतीय समाचार चैनल को दिए गए शेख हसीना के इंटरव्यू का प्रसारण किया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह इसी साल बांग्लादेश लौटेंगी।

'आवामी लीग नहीं कर सकती राजनीतिक गतिविधियां'

बांग्लादेश सरकार के सूचना एवं प्रसारण सलाहकार जाहेद उर रहमान ने कहा कि प्रतिबंधित आवामी लीग किसी भी नए या बदले हुए नाम से भी राजनीतिक गतिविधियां नहीं कर सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक अदालत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाषणों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाती, तब तक उनके बयान दिखाना भी सही नहीं है। उनके अनुसार, कुछ मीडिया संस्थान ऐसा करके अदालत के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।

उधर, बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और उसकी सहयोगी नेशनल सिटिजन पार्टी ने जुलाई की शुरुआत से एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम चलाने का ऐलान किया है। इनका कहना है कि वे पिछले जन-आंदोलन के दौरान हुई मौतों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमों में तेजी लाने की मांग करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन बिता रही है। यहां उन्होंने भारतीय मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बांग्लादेश वापसी, अपने देश में अल्पसंख्यकों, मंदिरों पर हमलों और बढ़ते कट्टरवाद को लेकर बेबाकी से बात रखी। इस दौरान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे इस साल वतन वापस लौटेंगी।

इंटरव्यू में आवामी लीग पर प्रतिबंध और कई मामलों के बावजूद राजनीतिक वापसी के सवाल पर शेख हसीना ने कहा, पार्टी की राजनीतिक वापसी किसी सरकार की कृपा पर नहीं निर्भर है। BNP और अवामी लीग पर प्रतिबंध हटाने को लेकर बैकचैनल बातचीत के सवाल को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि बांग्लादेश की जनता देश में फिर से लोकतंत्र बहाल करेंगी।