बराक ओबामा ने कहा कि हमें अराजकता के चार और साल की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने उनकी पहली फिल्म देखी है। हम जानते हैं कि इसके बाद आने वाली अगली फिल्म पहले से भी बदतर होती है। ओबामा ने कहा अमरीका को अब राजनीति के नए अध्याय, बेहतर कहानी की जरूरत है। ओबामा ने कहा, अमरीका अब राष्ट्रपति कमला के लिए तैयार है और कमला भी इस काम के लिए तैयार हैं।