
भारतीय उदयोगपतियों से बातचीत करेंगे
जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान सर्गेई एलेनिक कई मंत्रालयों और विभागों के साथ भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ अरसा पहले मिस्र, मालदीव, अंगोला और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करने के दौरान उन्होंने उनके साथ आपसी हितों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की थी।
उल्लेखनीय है कि भारत और बेलारूस परस्पर एक दूसरे के सहयोगी देश हैं। बेलारूस ने सन 1991 में हैदराबाद में पाउडर धातुकर्म और नई सामग्री के लिए एडवांस रिसर्च सेंटर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं सन 2013 में भारतीय पीएसयू, बीएचईएल को ग्रोड्नो पावर प्रोजेक्ट- II के लिए भारत सरकार की क्रेडिट लाइन के तहत 55.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का अनुबंध किया गया था।
...
यह भी पढ़ें:
Updated on:
11 Mar 2024, 5:37 PM IST
Published on:
11 Mar 2024, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.