6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इज़रायल मिडिल ईस्ट में सबसे शक्तिशाली देश, हमारे दुश्मन हुए पहले से कहीं ज़्यादा कमजोर’ – बेंजामिन नेतन्याहू

Israel Position In Middle East: इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़रायल को मिडिल ईस्ट में सबसे शक्तिशाली देश बताया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 06, 2026

Benjamin Netanyahu

बेंजामिन नेतन्याहू (Photo - Video Screenshot from @clashreport)

फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल (Israel) पर हमला करते हुए जंग की शुरुआत की थी। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायल ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों में सैन्य कार्रवाई शुरू की और तबाही मचा दी। इस युद्ध की वजह से गाज़ा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हमास के लगभग सभी अहम नेता और अधिकारी मारे जा चुके हैं और आतंकी संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस युद्ध को 3 साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच अब इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने एक बड़ी बात कह दी है।

"इज़रायल मिडिल ईस्ट का सबसे शक्तिशाली देश"

साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में नेतन्याहू ने कहा, "गाज़ा में हमास के शासन को खत्म कर दिया जाएगा। इन तीन सालों में हमास ने दो बातें समझीं। पहली यह कि इज़रायल ने हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। दूसरी यह कि इज़रायल मिडिल ईस्ट में सबसे शक्तिशाली देश है और हमारे दुश्मन पहले से कहीं ज़्यादा कमजोर है।"

हमास करेगा हमले की कोशिश

साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इज़रायल में आगामी चुनाव से पहले हमास हमला करने की कोशिश करेगा। नेतन्याहू ने कहा, "क्योंकि हमास बहुत कमज़ोर हो गया है, इसलिए इज़रायल में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में चुनाव से पहले अपनी बची-खुची ताकतों के ज़रिए हमला करते हुए हमें चुनौती देने की कोशिश करेगा। हम इसके लिए तैयार हैं। सबसे पहले तो हम ऐसी कोशिशों को नाकाम कर देंगे और अगर उन्होंने ऐसी गलती की, तो हम ज़बरदस्त ताकत के साथ इसका जवाब देंगे।"

अलर्ट पर इज़रायली सेना

हमास के हमले की बरसी से पहले इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने बड़ी बात कह दी है। काट्ज़ ने देश की सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे अगर हमास आतंकियों ने कुछ बड़ा करने की कोशिश की, तो उससे निपटने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार रहे। इसके साथ ही उन्होंने गाज़ा में फिलिस्तीनियों को चेतावनी दी है। काट्ज़ ने कहा कि अगर इज़रायली सेना को कोई नुकसान पहुंचाया गया, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।