5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bolivia Military Base Explosion: बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Bolivia के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
Bolivia Military Base Explosion Latest News.

बोलविया के शहर वियाचा में मिलिट्री बेस पर धमाका। (Screen Grab - X/@AZ_Intel_/@ScopeReport_)

Bolivia Explosion: बोलिविया से बड़ी खबर आ रही है। यहां के शहर वियाचा में मिलिट्री बेस पर हुए धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय हेल्थ डॉयरेक्टर रीटा नेब्रास्का की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं बोलीविया के डिफेंस मिनिस्टर अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने कहा कि घायलों में अधिकतर आम लोग थे।

अधिकारियों के मुताबिक, बोलिविया के वियाचा में मिलिट्री बेस पर धमाका स्थानीय समय के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2ः30 बजे हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा जाता था।

वियाचा की हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से चौदह को ला पाज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक लड़की भी शामिल है, जो थर्ड-डिग्री बर्न से पीड़ित है।

आसपास के कई घरों को नुकसान

बोलिविया के वियाचा में मिलिट्री बेस पर हुए धमाके के संबंध में स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। घायलों को हेल्थ सेंटर ले जाने के लिए मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एंबुलेंस, मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

नेब्रास्का ने कहा कि फायरफाइटर्स ने चेतावनी दी थी कि साइट पर अभी भी हीट सोर्स बना हुआ है, जिससे एक और धमाके का खतरा बढ़ गया है। लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने को कहा गया है। उधर, धमाके की आशंका को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

धमाके के कारणों का नहीं चला पता

वियाचा में मिलिट्री बेस पर धमाका किस वजह से हुआ, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। हालांकि अधिकारियों से स्पष्ट किया कि धमाका डिफेंस मिनिस्ट्री के आतिशबाजी के स्टॉक से हुआ। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है। अधिकारी धमाके के संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।