
China spies delivery of BrahMos missile from India to Philippines
BrahMos: भारत ने दो दिन पहले फिलीपींस को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस दी है। जिसे चीन (China) के लिए खतरा बताया जा रहा है लेकिन चीन ने अपने खतरे को भांपने के लिए फिलीपींस (Philippines) की पूरी जासूसी की है। दरअसल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक WZ-7 सोरिंग ड्रैगन ड्रोन को फिलीपींस के करीब उड़ते हुए देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक WZ-7 ड्रोन को फिलीपींस के पास स्थानीय समाचार चैनल के संवाददाता ने अपने कैमरे में कैद किया और ये रिपोर्ट दी। उस वक्त ये ड्रोन दक्षिण चीन के भीतर पश्चिम फिलीपीन सागर (Philippine Sea) के आसमान से गुज़रा था।
बता दें कि भारत से फिलीपींस ने ये ब्रह्मोस मिसाइल सरकार-से-सरकार (G2G) सौदे के जरिए ली है। इस डिलीवरी में 3 मिसाइल बैटरी, ऑपरेटर और अनुरक्षक प्रशिक्षण और एक लॉजिस्टिक्स सपोर्ट (ILS) पैकेज शामिल है।
ब्रह्मोस मिसाइलों को ले जाने वाले भारतीय परिवहन विमानों के फिलीपींस में आने के साथ ही चीन के WZ-7 ड्रोन का देखा जाना एक अहम मुद्दा बन रहा है। कुछ राजनीतिक जानकार इसे महज़ संयोग कह रहे हैं तो कुछ इसे चीन की जासूसी करार दे रहे हैं। ये घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि अब कुछ ही दिन के बाद फिलीपींस और अमेरिका के बीच 'बालिकाटन 2024' सैन्याभ्यास शुरू होने वाला है।
Updated on:
21 Apr 2024 04:52 pm
Published on:
21 Apr 2024 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
