2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निज्जर हत्या मामले में कनाडा ने मांगा अमेरिका और यूके का साथ, दोनों ने किया किनारा

India-Canada Tension: खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर हत्या के मामले में कनाडा के भारत पर झूठा आरोप लगाने के बाद कनाडा में अमेरिका और यूके से इस मामले में साथ मांगा था। क्या कनाडा को इन दोनों से समर्थन मिला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Sep 2023, 11:42 AM IST

trudeau_biden_sunak.jpg

Canada sought condemnation of India from USA and UK

भारत (India) और कनाडा (Canada) के संबंधों को हाल ही में बड़ा झटका लगा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय एजेंसियों को ज़िम्मेदार बताया था। ट्रूडो ने इस मामले में अपनी संसद में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया। इतना ही नहीं, इस मामले में कनाडा ने भारत के एक डिप्लोमैट को बर्खास्त भी कर दिया। भारत ने कनाडा के आरोप को झूठा बताते हुए 'जैसे को तैसा' करते हुए कनाडा के ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के डिप्लोमैट को बर्खास्त करते हुए देश छोड़ने के लिए कह दिया। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा ने इस मामले में अमेरिका (United States Of America) और यूके (UK) का साथ मांगा था।


कनाडा ने क्यों मांगा अमेरिका और यूके का साथ?

कनाडा ने भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका और यूके का साथ मांगा था। कनाडा चाहता था कि अमेरिका और यूके इस मामले में भारत की निंदा करें।

अमेरिका और यूके ने किया किनारा

कनाडा की मांग से अमेरिका और यूके दोनों ने ही किनारा कर लिया है। दोनों ने ही इस बेबुनियाद मामले में भारत की निंदा करने से मना कर दिया। पिछले कुछ साल में अमेरिका के भारत से संबंधों में मज़बूती आई है और अमेरिका इन्हें और भी मज़बूत बनाना चाहता है। वहीं यूके भी भारत की खिलाफत नहीं करना चाहता।


यह भी पढ़ें- युद्ध के लिए यूक्रेन को अमेरिका से जल्द मिलेगा कुछ ऐसा कि उड़ सकते हैं रूस के होश, जानिए क्या