Canada USA: डोनाल्ड ट्रंप ने जब से अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीता है तब से पूरी दुनिया उनके एक फैसले की आलोचना कर रही है वो है दुनिया के तमाम देशों पर भारी-भरकम टैरिफ थोपना। इन्हीं में से एक देश है अमेरिका का पड़ोसी कनाडा, जिससे उसके संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं। लेकिन इन संबंधों में अब कड़वाहट आने लगी है, इसका कारण है ट्रंप (Donald Trump) कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला। सिर्फ टैरिफ ही नहीं ट्रंप ने कई बार कनाडा पर अवैध अप्रवासियों और घुसपैठियों को अमेरिका भेजने का संगीन आरोप भी लगाया है। इससे चिढ़े कनाडा ने अब अमेरिका की अब बिजली काटने की धमकी दे दी है।