चीन में आज से CPC का 20वां अधिवेशन, क्या शी जिनपिंग बने रहेंगे राष्ट्रपति जीवनभर?
नई दिल्लीPublished: Oct 16, 2022 08:06:41 am
China Communist Party’s 20th congress: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस आज से शुरू हो रही है। पूरी दुनिया की नजर इस पर है। माना जा रहा है कि CPC के इस अधिवेशन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनकर अजेय होकर उभरेंगे। पांच साल में एक बार होने वाली इस पार्टी कांग्रेस के फैसले चीन की आंतरिक गतिशीलता को आकार देंगे और दुनिया के साथ उसके संबंधों को परिभाषित करेंगे... अगर ऐसा होता है तो इसके बाद चीन में किसी के लिए व्यवहारिक रूप से जिनपिंग को चुनौती देना संभव नहीं रह जाएगा। कैसे, देखें, स्वतंत्र जैन की खास रिपोर्ट।


China Communist Party’s 20th congress : चीन में 2017 के मध्य में जब पिछली बार CPC का अधिवेशन हुआ था, तब और अब, चीन के अंदर और दुनिया के साथ उसके संबंधों में बहुत कुछ बदल गया है। पार्टी कांग्रेस (अधिवेशन) के अंत में, शी जिनपिंग को तीसरी बार पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किए जाना तय माना जा रहा है। चीन के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व घटना है। चीन के इतिहास में माओ के बाद अब तक और कोई नेता इस पद पर दो बार से ज्यादा नहीं रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ ही पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति (पीबीएससी) के छह अन्य सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। यह चीन में नेतृत्व परिवर्तन को चिह्नित करने वाली दो प्रमुख घटनाओं में से एक होगी - अगले साल मार्च में किसी समय, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में चीन का सरकारी नेतृत्व भी बदल जाएगा। इस समय जो अब तक तय माना जा रहा वो ये कि, इस दौरान चीन को एक नया प्रधान मंत्री मिलेगा जबकि राष्ट्रपति वही रहेगा यानी शी जिनपिंग की फिर से नियुक्ति की जाएगी।