1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

SCO Summit 2023: भारत में अगले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन की मीटिंग का आयोजन होना है। हाल ही में इस बारे में जानकारी सामने आ गई है कि इस मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शामिल होंगे या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Jun 2023, 5:34 PM IST

pm_modi_jinping_sharif.jpg

PM Modi, Jinping & Sharif

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ - SCO) शिखर सम्मेलन 2023 की मीटिंग अगले हफ्ते भारत (India) में आयोजित होगी। एससीओ सम्मेलन की यह मीटिंग 4 जुलाई को आयोजित होगी और यह एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी। भारत को पिछले साल ही इस साल के एससीओ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली थी और तभी यह तय हो गया था कि इस साल का एससीओ शिखर सम्मेलन वर्चुअल होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे और एससीओ में शामिल दूसरे देशों के लीडर्स भी इसमें हिस्सा लेंगे। कुछ समय पहले तक यह साफ नहीं था कि इसमें चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) और पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) हिस्सा लेंगे या नहीं, पर अब यह साफ हो गया है।


दोनों देशों के लीडर्स लेंगे हिस्सा

चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालयों ने आधिकारिक घोषणा करते हुए यह साफ कर दिया है कि उनके देशों के लीडर्स 4 जुलाई को भारत में होने वाले एससीओ शिखर सम्म्मेलन की वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगे।


यह भी पढ़ें- कर्ज़ के बोझ तले दबे पाकिस्तान को मिली राहत, IMF के साथ हुई 24 हज़ार करोड़ की डील

आधिकारिक घोषणा से पहले तक था संशय


चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालयों की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने से जिनपिंग और शरीफ के भारत में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने को संशय बना हुआ था। इसकी वजह है भारत के दोनों देशों से संबंध।

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में पिछले काफी सालों से जगजाहिर खटास है और पिछले कुछ साल में यह कम होने की जगह बढ़ी ही है। वहीं भारत और चीन के बीच भी LAC के चलते जो विवाद है, वो किसी से छिपा नहीं यही।

पर एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन और पाकिस्तान के लीडर्स ने अपनी हामी भरकर संशय को खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें-भारत-अमरीका की बढ़ती दोस्ती से घबराया पाकिस्तान, बताया अपने देश के लिए खतरा