1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज़ के बोझ तले दबे पाकिस्तान को मिली राहत, IMF के साथ हुई 24 हज़ार करोड़ की डील

Big Relief For Pakistan: पिछले काफी समय से पाकिस्तान कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है। पर आज पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Jun 2023, 4:08 PM IST

pakistan-imf.jpg

Pakistan strikes big deal with IMF

पाकिस्तान (Pakistan) की आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्ज़ के बोझ तले पाकिस्तान बुरी तरह दबा हुआ है। पाकिस्तान पर कर्ज़ इतना बढ़ गया था कि वो कंगाल तो हो ही गया था, साथ ही इस पर बैंक डिफॉल्ट का खतरा भी मंडरा रहा था। कंगाली की वजह से पाकिस्तान की जनता भी परेशान चल रही है और उन्हें महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पर आज पाकिस्तान को कुछ राहत मिली है। हालांकि इस राहत के लिए पाकिस्तान को काफी गिड़गिड़ाना पड़ा है।


पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच हुई बड़ी डील

पाकिस्तान को राहत मिलने की वजह है आज ही उसकी आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ हुई बड़ी डील। दोनों के बीच 3 बिलियन डॉलर्स की डील हुई है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये हैं। इससे पाकिस्तान को काफी सहायता मिलेगी।


यह भी पढ़ें- भारत-अमरीका की बढ़ती दोस्ती से घबराया पाकिस्तान, बताया अपने देश के लिए खतरा

पाकिस्तान के पीएम ने जाहिर की प्रतिक्रिया


पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने इस आईएमएफ डील के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान को आर्थिक स्थिरता मिलेगी। साथ ही शहबाज़ ने यह भी कहा कि आईएमएफ की इस सहायता राशि से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में इजाफा होगा।

मदद के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

पाकिस्तान इस डील से पहले तक बैंक डिफॉल्ट यानी कि दिवालियापन का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में पाकिस्तान को इससे बचने के लिए बहुत ही गिड़गिड़ाना पड़ा। पिछले काफी समय से पाकिस्तान आईएमएफ के साथ इस डील को फाइनल करने की कोशिशों में लगा हुआ था। कुछ दिन पहले शहबाज़ फ्रांस के दौरे पर गए थे। इस दौरे पर शहबाज़ ने आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान शहबाज़ ने क्रिस्टलिना से वित्तीय सहायता के विषय पर ही बात की थी।

यह भी पढ़ें- पेंटागन का बड़ा बयान, कहा - 'जासूसी के बावजूद चीन के हाथ नहीं लगा कुछ'