भारत नहीं, दुनिया के इस देश में बहती हैं सबसे ज्यादा नदियां
Country With Maximum Rivers: इस देश में करीब 700 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां गर्मियों और सर्दियों के दौरान लगभग 907 नदियां बहती हैं। तो वहीं ऐतिहासिक स्रोत 700 से 800 नदियां बताते हैं। इनमें से कुछ नदी प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण सूख गईं। फिर भी अभी करीब 700 नदियां स्वच्छ जल लेकर बह रही हैं।
Country With Maximum Rivers: पूरी दुनिया में नदियों (River) की एक खास जगह है। ये नदियां ही हैं जो पूरी दुनिया के पीने के पानी का इंतजाम करती हैं। भारत (Rivers In India) में भी कुल 200 नदियां हैं और सबसे लंबी नदियों में शामिल नदी ब्रह्मपुत्र भी भारत में है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इतनी बड़ी संख्या में नदी होने के बावजूद दुनिया में सबसे ज्यादा नदियों वाले देश का तमगा किसी और मुल्क के पास है। जी हां भारत वो देश नहीं है जिसके पास सबसे ज्यादा नदियां हैं। आपको बता दें कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में सबसे ज्यादा नदियां हैं और इसलिए इस देश को नदियों का देश कहा जाता है।
बांग्लादेश में 900 नदियां
बांग्लादेश में करीब 700 से भी ज्यादा नदियां बहती (Rivers in Bangladesh) हैं। बांग्लादेश विकास जल बोर्ड के मुताबिक बांग्लादेश में गर्मियों और सर्दियों के दौरान लगभग 907 नदियां बहती हैं। तो वहीं ऐतिहासिक स्रोत बांग्लादेश में 700 से 800 नदियां बताते हैं। इनमें से कुछ नदी प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण सूख गईं। फिर भी अभी करीब 700 नदियां बांग्लादेश में स्वच्छ जल लेकर बह रही हैं।
57 अंतर्राष्ट्रीय नदिया, 53 तो भारत की
दूसरी सबसे खास बात ये है कि बांग्लादेश में कुल 57 नदियां अंतर्राष्ट्रीय हैं। यानी दूसरे देशों की ये नदी बांग्लादेश से होकर बह रही हैं। इसमें 54 नदी भारत की हैं और 3 म्यांमार की हैं। संगु और हलदा बांग्लादेश में उत्पन्न और समाप्त होने वाली एकमात्र दो आंतरिक नदियाँ हैं। बांग्लादेश में बहने वाली 3 प्रमुख नदियां जमुना और ब्रह्मपुत्र का हिस्सा हैं। बांग्लादेश में ये नदी सबसे लंबी नदी है वहीं पद्मा और मेघना भी बांग्लादेश की प्रमुख नदियों में से एक मानी जाती है।