सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने से विवाद छिड़ गया है। जांच में पता चला कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। एक महिला ने अपने परिवार की पसंद के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से शादी कर ली। उसकी लव मैरिज से उसका परिवार काफी नाराज़ हो गया। शादी के करीब एक साल महिला के परिवार ने उसे बुलाया जिससे मामले का निपटारा किया जा सके और उसकी शादी को परिवार की सहमति मिल सके। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची, तो उसे, उसके पति के साथ पकड़ लिया गया। फिर दोनों को रेगिस्तान में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया।