ओंग ने कहा कि यदि कोविड -19 मामलों की संख्या एक बार दोगुनी हो जाती है, तो सिंगापुर की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में 500 मरीज होंगे, जिसे सिंगापुर संभाल सकता है। उन्होंने बताया कि अगर मामलों की संख्या दूसरी बार दोगुनी हो जाती है, तो 1,000 मरीज होंगे और यह अस्पताल प्रणाली पर काफी बोझ होगा। ओंग ने कहा, एक हजार बिस्तर एक क्षेत्रीय अस्पताल के बराबर है। इसलिए, मुझे लगता है कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को आने वाले समय के लिए खुद को तैयार करना होगा।