Dalai Lama Apologises : सोशल मीडिया पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के एक वीडियो पर खूब विवाद खड़ा हो गया है। जिसमें वह एक नाबालिग बच्चे के होठों को चूमते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया सहित तमाम प्लेटफार्म पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आने के बाद दलाई लामा ने एक बयान जारी करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है एक वीडियो क्लिप सब जगह वायरल हो रहा है, जिसमें हाल में ही एक लड़के से मुलाकात कर दलाई लामा ने उससे पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकता है। दलाई लामा ने अपने बयान में आगे कहा अगर उनके शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो वह लड़के और उसके परिवार से माफी चाहते हैं। साथ ही दुनियाभर के अपने दोस्तों से भी।
दलाई लामा थोड़े मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर दलाईलामा जिन लोगों से मिलते हैं उनसे हंसी-मजाक करते रहते हैं, ताकि आसपास का माहौल सही रहे | लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से मंच से जिस बच्चे को चूमा था, यह बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई जिस कारन से उन्हें उस बच्चे से और उसके परिवार से उन्होंने माफी मांगनी पड़ी है । माफी मांगने के बाद लामा ने कहा उन्हें इस घटना पर उन्हें खेद है।