
मौसम का मिज़ाज भी अजब ही होता है। यह मिज़ाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। मौसम कभी भी करवट ले सकता है और कई बार मौसम बड़ा ही भीषण कहर बरपाता है। ऐसे में गर्मी में भीषण गर्मी, सर्दी में कंपकंपाती ठंड और बारिश में मूसलाधार बारिश देखने को मिलती है। ऐसा ही चीन (China) में भी देखने को मिल रहा है। चीन में कुछ समय पहले तक भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ था। पर अब चीन में कई जगहों पर भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बाढ़ के कहर से हेबेई (Hebei) प्रांत के लोगों का हाल काफी बुरा चल रहा है।
अब तक 29 लोगों की मौत
चीन में दूसरी कई जगहों की ही तरह हेबेई प्रांत में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले करीब दो हफ्तों से हेबेई प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ चुकी है। और इस बाढ़ की वजह से हेबेई में लोगों की जान पर बन आई है। इस वजह से अब तक करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।
16 लोग लापता
हेबेई में बाढ़ की वजह से 16 लोग लापता चल रहे हैं। लापता लोगो को ढूंढने की कवायद जारी है।
लाखों लोग विस्थापित
हेबेई में बाढ़ की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होकर अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है।
कई घरों और बिल्डिंग्स में भरा पानी, यातायात व्यवस्था
ठप्पहेबेई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई घरों और बिल्डिंग्स में पानी भर गया है। साथ ही कई दुकानों, ऑफिसों और स्कूलों में भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं, बाढ़ की वजह से हेबेई में यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है। लोगों को कहीं भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दूसरी कई मूलभूत ज़रूरतों और सेवाओं पर भी इस बाढ़ का असर पड़ रहा है।
Published on:
11 Aug 2023 04:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
