2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या दिवालिया होने से बचने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका को बेचे अपने हथियार? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Report About Pakistan & IMF Bailout Deal: कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर था। पर आईएमएफ की बेलआउट डील की वजह से पाकिस्तान दिवालिया होने से बच गया था। हाल ही में इस डील के बारे में एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Sep 2023, 5:39 PM IST

america_and_pakistan_flags.jpg

USA and Pakistan deal

पाकिस्तान (Pakistan) की खराब आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्ज़ के बोझ तले पाकिस्तान बुरी तरह दबा हुआ है। कुछ महीने पहले तो स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पाकिस्तान पर दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा था। पर अचानक से पाकिस्तान को बैंक डिफ़ॉल्ट होने के खतरे से राहत मिल गई। इसकी वजह थी पाकिस्तान की आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ हुई बड़ी बेलआउट डील। दोनों के बीच 3 बिलियन डॉलर्स की डील हुई है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये हैं। पर हाल ही में इस बेलआउट डील के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है।


पाकिस्तान को बेचने पड़े अमेरिका को हथियार

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईएमएफ के साथ बेलआउट डील के लिए पाकिस्तान को एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। रिपोर्ट में अमेरिकी और पाकिस्तानी दस्तावेजों के हवाले से यह खुलासा किया गया है कि आईएमएफ के साथ बेलआउट डील के लिए पाकिस्तान को अपने कई हथियार अमेरिका (United States Of America) को बेचने पड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने अमेरिका के दबाव में हथियार बेचने का यह सौदा किया था।


पाकिस्तान ने रिपोर्ट के दावे को नकारा

पाकिस्तान ने इस रिपोर्ट के दावे को नकार दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने इस रिपोर्ट के दावे को बेतुका बताया है। इस रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका को जो हथियार बेचे थे अमेरिका ने वो हथियार यूक्रेन को सप्लाई किए थे जिनका रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल किया जा सके। पाकिस्तान की तरफ से इस दावे को भी खारिज किया गया है और देश एक पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इसे झूठ बताया है।

यह भी पढ़ें- जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता