23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

Earthquake In Japan: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। आज जापान में इज़ू आइलैंड्स में भूकंप का एक और मामला देखने को मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज मंगलवार, 19 सितंबर को जापान (Japan) के इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.8 रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- कौन था खालिस्तानी आतंकी निज्जर जिसके लिए भारत के खिलाफ हुआ कनाडा

नहीं हुआ नुकसान

जापान के इज़ू आइलैंड्स में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का पलड़ा हो रहा है भारी, यूक्रेनी सेना ने 3 दिन में कराया दूसरा गांव आज़ाद