ट्रंप के सऊदी अरब दौरे के दौरान इस दोनों देशों के बीच 600 बिलियन डॉलर्स का समझौता हुआ। इसमें डिफेंस, एआई, एनर्जी जैसे सेक्टर्स शामिल हैं। डिफेंस की बात करें, तो 600 बिलियन डॉलर्स में से करीब 142 बिलियन डॉलर्स तो सिर्फ डिफेंस सेक्टर पर खर्च होंगे। डिफेंस डील के तहत अमेरिका की तरफ से सऊदी अरब को कई हथियार और डिफेंस सर्विसेज़ दी जाएंगी।