23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि, यूक्रेन नहीं बनेगा नाटो का हिस्सा

डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि, यूक्रेन नहीं बनेगा नाटो का हिस्सा

Ukraine Won't Join NATO: यूक्रेन, नाटो का हिस्सा बनेगा या नहीं, इस बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया है। क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Feb 2025, 12:57 PM IST

Donald Trump confirms Ukraine will not join NATO

Donald Trump confirms Ukraine will not join NATO

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 3 साल पूरे हो चुके हैं। 24 फरवरी, 2022 को दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है और कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। रूसी सेना के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। दोनों देशों में युद्ध शुरू होने की मुख्य वजह यूक्रेन की नाटो (NATO) में शामिल होने की इच्छा थी। यूक्रेन, नाटो का सदस्य बनना चाहता था, जबकि रूस इसके खिलाफ था, क्योंकि रूस और यूक्रेन की बॉर्डर एक-दूसरे से लगती है। इसी वजह से रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था और दोनों देशों के बीच अभी भी युद्ध जारी है। अब यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा बयान दे दिया है।

यूक्रेन नहीं बनेगा नाटो का हिस्सा

यूके (UK) के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस (White House) में स्टार्मर की ट्रंप से मुलाकात हुई। दोनों ने मीडिया को भी संबोधित किया और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान ही ट्रंप ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के मुद्दे पर बात करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा नहीं बनेगा। ट्रंप ने साफ कर दिया कि नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की इच्छा की वजह से है यह युद्ध शुरू हुआ था। ऐसे में यूक्रेन, नाटो की सदस्यता के बारे में भूल सकता है क्योंकि ऐसा नहीं होगा।


यह भी पढ़ें- पुतिन ने पीएम मोदी को रूस की विक्ट्री डे परेड में किया आमंत्रित, ट्रंप और जिनपिंग को भी भेजा न्यौता

ज़ेलेन्स्की से मुलाकात से एक दिन पहले बड़ा बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) भी अमेरिका दौरे पर हैं। आज उनकी व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाक़ात होगी। ज़ेलेन्स्की कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि यूक्रेन का नाटो में शामिल होना ज़रूरी है। ऐसे में ज़ेलेन्स्की से मुलाकात से एक दिन पहले ही ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें- दो कारों की भीषण टक्कर से एक कार में लगी आग, कजाकिस्तान में 4 लोगों की हुई मौत