अमेरिका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और विवादों का पुराना नाता है। अपने विवादों के कारण ट्रंप को अक्सर ही परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ट्रंप पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। उन मुकदमों में से एक धोखाधड़ी का मामला भी है। ट्रंप पर न्यूयॉर्क (New York) में धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। काफी समय से ट्रंप पर न्यूयॉर्क सिविल फ्रॉड केस (New York Civil Fraud Case) चल रहा है। अब इसकी सुनवाई पूरी हो गई है।