जयपुरPublished: May 17, 2023 04:05:00 pm
Tanay Mishra
Dr. S. Jaishankar Gives Solid Reply To EU: यूरोपीय यूनियन ने हाल ही में भारत पर कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इस धमकी का अब विदेश मंत्री जयशंकर ने करारा जवाब दिया है।
पिछले साल 24 फरवरी को रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमरीका (United States Of America) के साथ ही कई यूरोपीय (European) और अन्य देशों ने भी रूस का विरोध करते हुए उस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए। लेकिन रूस से पुराने संबंधों के चलते भारत (India) ने रूस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। इतना ही नहीं, जब लगभग सभी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया, तब भारत ने रूस से तेल की खरीद को बढ़ाते हुए सस्ती कीमत पर तेल खरीदना शुरू किया। भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, रूस से सस्ती कीमत पर तेल खरीदकर भारत ने उसे यूरोपीय देशों को बेचना भी शुरू कर दिया। इस मामले पर हाल ही में यूरोपीय यूनियन (Europen Union -EU) की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई।