25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, विशाल Sagaing पुल ध्वस्त, बैंकॉक में ढही गंगनचुंबी इमारतें, Video देख रूह कांप जाएंगी

Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, विशाल Sagaing पुल ध्वस्त, बैंकॉक में ढही गंगनचुंबी इमारतें, Video देख रूह कांप जाएंगी

Bangkok Earthquake Vidoes: म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने न केवल वहां की धरती को हिला दिया, बल्कि पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी तबाही मचा दी। देखें वीडियो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 28 Mar 2025, 2:03 PM IST

Earthquake in myanmar and bangkok

Earthquake in Myanmar and Bangkok

Earthquake in Myanmar: म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने न केवल वहां की धरती को हिला दिया, बल्कि पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी तबाही मचा दी। इस शक्तिशाली भूकंप के झटकों से बैंकॉक में गगनचुंबी इमारतें भरभराकर ढह गईं, जिसके भयावह दृश्यों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमारतों के ढहने और लोगों के बीच फैली अफरा-तफरी की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। आइए, देखते हैं वीडियो।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अनुसार एक वीडियो में बैंकॉक और अन्य शहरों में इमारतें हिलती दिखाई दे रही हैं, लोग घबराकर सड़कों पर भाग रहे हैं।

सैगिंग ब्रिज ढहा

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में सैगिंग ब्रिज की भयावह तस्वीरें सामने आईं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बताया कि इस घटना ने क्षेत्र में आवागमन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन म्यांमार में पहले से मौजूद संकटों के बीच इस आपदा ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। सैगिंग ब्रिज का ढहना इस भूकंप की तीव्रता और इसके विनाशकारी प्रभाव का एक स्पष्ट प्रमाण है।

बैंकॉक में आए भूकंप का केंद्र म्यांमार था, जो यहाँ से 1200 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी होने के बावजूद भी इसने इमारतों को हिला दिया; दरारें पड़ गईं, लोगों को घरों से बाहर निकालना पड़ा और छतों पर बने तालाबों से बहुत सारा पानी नीचे की ओर बहने लगा।

चंद सेकंड में ढही इमारत

जान बचा कर भागे लोग

ये भी पढ़ें: Earthquake: भारत के पड़ोस में भूकंप के डबल झटके, दिल्ली-NCR तक हिल गई धरती