
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिल रहा है और यह किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 24 मई को आए भूकंपों में पनामा (Panama) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। पनामा में यह भूकंप आज बुरिका (Burica) से 197 किलोमीटर साउथ में। भारतीय समयानुसार पनामा में आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पनामा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही गहराई?
पनामा में आज आए भूकंप की गहराई 8.8 किलोमीटर रही। पनामा की सिविल एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की।
क्या रही नुकसान की स्थिति?
पनामा में आए इस भूकंप की वजह से किसी की भी मौत की कोई खबर सामने नहीं है। साथ ही घरों-इमारतों को भी खास नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि भूकंप के झटके से लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और 5 घायल
Updated on:
24 May 2024 02:59 pm
Published on:
24 May 2024 02:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
