18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आज इंडोनेशिया में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Sep 2024, 10:48 AM IST

Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आ रहे। एक दिन में ही एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 6 सितंबर को को आए भूकंपों की लिस्ट में इंडोनेशिया (Indonesia) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप पगार आलम (Pagar Alam) से 168 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आया। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट रहा।

कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने बांग्लादेश में कराया तख्तापलट! खतरे में आ गए हिंदू