14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: टोंगा में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज टोंगा में भूकंप आया।
2 min read
Google source verification
earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में टोंगा (Tonga) का नाम भी शामिल है। आज, सोमवार, 7 अक्टूबर को टोंगा में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। टोंगा में आज आया भूकंप नियाफू (Neiafu) से 94 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को हल्का झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत