18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

South Sandwich Islands Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Aug 2024, 12:18 PM IST

Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन किसी न किसी जगह पर भूकंप आता है और दुनियाभर में भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं। आज, सोमवार, 5 अगस्त को आए भूकंपों में साउथ सैंडविच आइलैंड्स (South Sandwich Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर यह भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर आए इस भूकंप की पुष्टि की है।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर आज आए भूकंप की गहराई 111.1 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से बिल्कुल नुकसान नहीं हुआ है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत