4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलेनी आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

Balleny Islands Earthquake: बैलेनी आइलैंड्स पर आज भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Jan 2024, 1:45 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake in Madagascar

दुनियाभर में भूकंपों के बढ़ते मामलों में किसी तरह की कमी नहीं आ रही है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा ही भूकंप आते हैं। आज आए भूकंपों में बैलेनी आइलैंड्स (Balleny Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है। बैलेनी आइलैंड्स अंटार्कटिका (Antarctica) पर स्थित आइलैंड्स का समूह है। बैलेनी आइलैंड्स पर आज, सोमवार, 8 जनवरी को भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

बैलेनी आइलैंड्स पर आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

बैलेनी आइलैंड्स पर आज आए भूकंप से नुकसान नहीं हुआ है। वैसे भी बैलेनी आइलैंड्स पर कोई नहीं रहता तो जनहानि की संभावना बनती ही नहीं।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- स्वीडन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर देश