15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: चीन में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.6 तीव्रता

China Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज चीन को भूकंप ने झकझोर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 May 2024, 4:30 PM IST

earthquake

दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और वो भी तेज़ी से। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं एक दिन में भूकंप के एक से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, सोमवार, 20 मई को एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप चीन (China) में आया। चीन में यह भूकंप काशगर (Kashgar) से 116 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आया। चीन की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

जानकारी के अनुसार चीन में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


घरों से बाहर निकल भागे लोग

चीन में आज आए भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास भी झटका महसूस हुआ। भूकंप की वजह से कई लोग तो अपने घरों से भी बाहर निकल भागे। हालांकि इस भूकंप से नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- इस्लामिक स्टेट ने ली अफगानिस्तान के बामियान में हुई गोलीबारी की ज़िम्मेदारी, 4 लोगों की हुई थी मौत