दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं हर दिन ही एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, शनिवार, 21 सितंबर को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। केर्माडेक आइलैंड्स पर अक्सर ही भूकंप आते हैं। भारतीय समयानुसार केर्माडेक आइलैंड्स पर आज सुबह 8 बजकर 02 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि न्यूज़ीलैंड की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी की।