23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_logo.jpg

दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, शनिवार, 18 मई को एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात के बाद 2 बजकर 28 मिनट पर आया।



कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 203.5 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक विषय है।

यह भी पढ़ें- कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान का बड़ा फैसला, सभी सरकारी कंपनियों की होगी बिक्री