15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: टोंगा में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। आज टोंगा में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Jun 2024, 2:36 PM IST

Earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं और कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते हैं। टोंगा (Tonga) उन्हीं देशों में से एक है जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 18 जून को टोंगा में फिर एक बार भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप टोंगा के हिहिफो (Hihifo) से 64 किलोमीटर साउथ में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, जान-माल का नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप से लोगों को प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटका महसूस हुआ। इस वजह से कई लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर भाग गए। हालांकि इस भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज जाएंगे नॉर्थ कोरिया, 24 साल में पहला दौरा