दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले किसी से छिपे नहीं हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं। इन देशों में फिलीपींस (Philippines) भी है। आज, शनिवार, 3 अगस्त को फिलीपींस में भूकंप के दो झटकों से धरती कांप उठी। पहले बार्सिलोना (Barcelona) से 18 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर आया। लेकिन इसके बाद फिलीपींस में एक बार फिर भूकंप ने झटका दिया। भूकंप का दूसरा झटका बार्सिलोना से 36 किलोमीटर ईस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर आया।