3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के अलास्का प्रायद्वीप में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट हुआ जारी

Earthquake In Alaska Peninsula: अमरीका के अलास्का प्रायद्वीप में आज भूकंप आने से हड़कंप मच गया है। पर अलास्का प्रायद्वीप में आया भूकंप सिर्फ भूकंप तक ही सीमित नहीं रहा है। इस भूकंप की वजह से सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Jul 2023, 3:05 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake In Alaska Peninsula

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले किसी से छिपे नहीं हैं। आए दिन ही किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। आज भूकंप का एक और मामला सामने आया और यह कोई मामूली झटका नहीं था। भूकंप का आज, रविवार, 16 जुलाई को एक नया मामला सामने आया है। यह भूकंप अमरीका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) में अलास्का प्रायद्वीप (Alaska Peninsula) में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट (6:48 GMT) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। पहले इस भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही थी, पर बाद में इसके 7.2 होने की पुष्टि हो गई।


कितनी रही गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने अलास्का प्रायद्वीप में आए इस भूकंप की पुष्टि की। इस भूकंप की गहराई 32.6 किलोमीटर रही।


नुकसान की जानकारी अभी नहीं

अलास्का प्रायद्वीप में आया भूकंप कोई मामूली झटका नहीं, बल्कि काफी जोरदार झटका था। ऐसे में नुकसान की संभावना भी जताई जा रही है। इस भूकंप से आस-पास के इलाकों में इमारतें भी कांप उठी। हालांकि इस बारे में अभी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में भीषण सूखा, पशुपालकों के साथ उनके जानवरों के भी हाल बेहाल

सुनामी अलर्ट हुआ जारी


अलास्का प्रायद्वीप में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप की वजह से अलास्का राज्य में ही आस-पास के इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। संबंधित एजेंसी इस पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।


चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। वहीं कोस्टल इलाकों में भूकंप आने से सुनामी की संभावना भी रहती है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में लोगों में डर का माहौल, अजीब सी आवाज़ है वजह