22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Earthquake: फिजी में भूकंप से थर्राई धरती, डरकर घरों से बाहर भागे लोग

Earthquake: फिजी में भूकंप से थर्राई धरती, डरकर घरों से बाहर भागे लोग

Fiji Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कमी की जगह इजाफा ही हो रहा है। आज फिजी में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Sep 2024, 11:05 AM IST

Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी भी तरह की कमी नहीं हो रही, बल्कि तेज़ी से इजाफा ही हो रहा है। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं और इन मामलों में कमी होने की जगह इजाफा ही हो रहा है। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 25 सितंबर को आए भूकंपों में फिजी (Fiji) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार आज तड़के सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर फिजी में यह भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी फिजी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिजी में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


थर्राई धरती, डरकर घरों से बाहर भागे लोग

फिजी में आज आए भूकंप से धरती थर्रा उठी। इसका झटका प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में किया गया। कुछ लोग तो डरकर अपने घरों से भी भाग निकले। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल ने मचाई लेबनान में तबाही, हवाई हमलों में अब तक 500 से ज़्यादा लोगों की मौत