30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ की मौत, 20 घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पुलिस आफिसर्स क्लब के पास एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
IS suicide bombing at samara in iraq

IS suicide bombing at samara in iraq

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पुलिस आफिसर्स क्लब के पास एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

सीरिया के गृह मंत्रालय के अनुसार बम विस्फोट शहर के मस्कान बाजार इलाके में हुआ जिसमें आठ की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

विस्फोट स्थल के पास कई सरकारी इमारतें हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कार को क्लब में घुसने से रोक दिया और विस्फोट क्लब के फाटक के समीप हुआ।

सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स के अनुसार पुलिस क्लब के पार्किंग स्थान पर खड़ी कार में विस्फोट से पुलिस के आठ अधिकारियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।