बकाया राशि का भुगतान न करने से के-इलेक्ट्रिक के लिए वित्तीय संकट पैदा हो गया है, जिससे नेटवर्क रखरखाव में बड़ी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। इस महीने के शुरुआत में, के-इलेक्ट्रिक ने सरकार से बकाया राशि के तत्काल भुगतान की याद दिलाने के लिए पांच लेटर भी भेजे थे। तब के-इलेक्ट्रिक ने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो नेटवर्क विफल हो सकता है, जिससे इतनी भीषण गर्मी के दौरान भी पाकिस्तान में शहरों की जनता को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।