Elon Musk and Donald Trump: अमरीका राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे सोमवार रात को टेक दिग्गज एलन मस्क को एक इंटरव्यू देंगे। ट्रुथ सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'सोमवार की रात मैं एलन मस्क के साथ एक प्रमुख साक्षात्कार करूंगा। हालांकि, मस्क ने अभी तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस इंटरव्यू को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। ट्रंप का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) ने टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुन लिया है। टिम वाल्ज मिनेसोटा के गवर्नर हैं।