
Elon Musk : एलन मस्क, एक ऐसा नाम जो कल्पना से परे सोचता है और उसे हकीकत में बदल देता है। बचपन में जिन्हें लोग "Daydreamer" कहते थे, आज वो दुनिया के सबसे बड़े इनोवेटर्स और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरक बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए दिल खोल कर मदद करने वाले एलन मस्क ( Elon Musk) की कहानी संघर्ष, मेहनत, और जुनून (innovation) का एक ऐसा मेल है, जो हर किसी को अपनी ओर खींचती है।
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 28 जून 1971 को जन्मे एलन मस्क बचपन से ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखते थे। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने एक वीडियो गेम "ब्लास्टार" बनाया और इसे 500 डॉलर में बेच दिया। एलन मस्क स्कूल में अक्सर बुलींग का शिकार हुए, लेकिन उनका फोकस कभी नहीं टूटा। जब उनसे पूछा गया कि वे इतने बड़े सपने कैसे देखते हैं, तो उनका जवाब था, "अगर आपको बदलाव चाहिए (vision), तो आपको उसकी शुरुआत खुद करनी होगी।"
उन्होंने 1999 में, X. com की शुरुआत की, जो आज के ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का आधार बना। बाद में, यह PayPal बन गया और eBay ने इसे 1.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया।
जब लोगों ने कहा कि प्राइवेट कंपनी के जरिए अंतरिक्ष में जाना असंभव है, तो एलन मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की।
-2008:पहला सफल रॉकेट लॉन्च।
-2020: स्पेस एक्स ने नासा के एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा, जो पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी ने किया।
उनका सपना है मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना।
गाड़ियों का भविष्य टेस्ला की वजह से बदला। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार को न सिर्फ पॉपुलर बनाया बल्कि इसे लक्ज़री और स्टाइलिश भी बना दिया। टेस्ला की "Model S" और "Model 3" ने दुनियाभर में EV क्रांति ला दी।
न्यूरालिंक:इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ने की टेक्नोलॉजी। यह बीमारियों के इलाज और भविष्य में सुपर-इंटेलिजेंट बनने की दिशा में एक कदम है।
एलन मस्क का कहना है:
"अगर आप इतिहास में देखेंगे, तो वे लोग जिन्होंने दुनिया बदली, वे वही थे जो असंभव के पीछे भागे।"
बहरहाल उनकी सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। चाहे अंतरिक्ष में बस्ती बसाना हो, पर्यावरण को बचाने के लिए इलेक्ट्रिक कार बनाना हो, या दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ना—मस्क ने हर बार साबित किया कि उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं।
-काम का तरीका:एलन दिन में 8-10घंटे काम करते हैं। वे कहते हैं,
"अगर आप दूसरों से दोगुना काम करते हैं, तो आप आधे समय में उनका दोगुना हासिल कर लेंगे।"
-जोखिम उठाने की हिम्मत: उन्होंने टेस्ला और स्पेसएक्स पर अपनी पूरी संपत्ति दांव पर लगा दी थी, लेकिन उनका भरोसा और मेहनत रंग लाई।
एलन मस्क की कहानी हमें सिखाती है कि अगर आप सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं, तो आप नामुमकिन को मुमकिन बना सकते हैं। उनकी जिंदगी का हर पन्ना एक प्रेरणा है, जो हमें भी हमारे लक्ष्य तक पहुंचने की ताकत देता है।
"आप असफल हो सकते हैं। लेकिन अगर आप कोशिश नहीं करेंगे, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि आप क्या कर सकते हैं।”- एलन मस्क
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
4 Dec 2024, 11:29 AM IST
Published on:
3 Dec 2024, 2:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश




