Elon Musk set to launch Starlink satellite Internet in Indonesia : स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ( Elon Musk) कई देशों में सेवाएं देने के बाद अब एक नये देश की ओर रुख कर अपनी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। वे इंडोनेशिया ( Indonesia ) में संडे को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च करेंगे। ध्यान रहे कि स्टारलिंक अब तक, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, संयुक्त राज्य अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, ब्राजील और चिली में उपलब्ध है।