Emergency: रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार एक हजार यूक्रेनी सैैनिकों ने रूस में घुसकर हमला बोल दिया। जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस में आपतकाल घोषित कर दिया। यहां के कुस्र्क क्षेत्र में इमरजेंसी लगा दी गई है। (Emergency in Russia) कुस्र्क-ओब्लास्त प्रांत में यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से छोड़े गए सभी 27 लड़ाकू ड्रोन भी मार गिराए। युद्ध शुरू होने के बाद रूसी धरती पर यह कीव का सबसे बड़ा आक्रमण (Russia Ukraine War) बताया जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के दुस्साहसिक हमलों का जवाब देने के लिए कुस्र्क क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भेजा जा रहा है। साथ ही रॉकेट लॉन्चर, आर्टिलरी गन, ट्रेलर पर ले जाए जाने वाले टैंक और भारी टै्रक वाले वाहन तैनात कर रहा है।