5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पठानकोट हमला: पाक में FIR दर्ज, रिपोर्ट में मसूद अजहर का नाम नहीं 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने पठानकोट एयरबेस पर हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जैश के चीफ हाफिज सईद का नाम एफआईआर में नहीं है।  

2 min read
Google source verification
Masood Azhar

Masood Azhar

पाकिस्तान के विशेष जांच दल ने पठानकोट के वायुसैन्य अड्डे पर गत जनवरी में हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर एवं चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है। इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने हमले के संबंध में गुजरांवाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि गृहसचिव के निर्देश पर दायर प्राथमिकी में हमला करने वालों के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास तथा आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।


पठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी को सेना की वर्दी में आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें सभी छह हमलावर तथा सात भारतीय सैनिक मारे गए थे। पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने संघीय सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी।

जांच दल ने डोभाल की सूचना को आधार बनाने के लिए कहा था
विशेष जांच दल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टीनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) नशीर खां जंजुआ को उपलब्ध गई सूचना को प्राथमिकी का आधार बनाने के लिए कहा था। पाकिस्तान गृहमंत्रालय ने 13 जनवरी को एक अधिसूचना जारी कर पठानकोट मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच दल गठित किया था जिसका संयोजक पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रमुख राय ताहिर को बनाया गया था।

मसूद अजहर से पूछताछ नहीं
प्राप्त दस्तावेज के अनुसार जांच दल की तीन बैठकें हुईं , जिसमें भारत द्वारा दी गई सूचनाओं पर विचार किया गया। इस दौरान भारत द्वारा दिए गए घटना संबंधी विवरण में से कुछ की पुष्टि की गई। सूत्रों ने दावा किया है कि जांच दल ने अभी तक मौलना हाफिज मसूद अजहर से पूछताछ नहीं की है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि प्राथमिकी दर्ज कराने की संभावना के संबंध में भारतीय पक्ष को सूचना दी गई या नहीं।

मसूद अजहर के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश
पाकिस्तान के विशेष जांच दल ने पठानकोट के वायुसैन्य अड्डे पर गत जनवरी में हुए आतंकवादी हमले के मामले में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर एवं चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है। सूत्रों के अनुसार पठानकोट हमले की जांच कर रही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त सबूतों के आधार पर पाकिस्तान के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मसूद अजहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है।