8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, अब तक 321 लोगों की मौत

Nigeria Floods: नाइजीरिया में इस साल बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 321 लोगों की मौत हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Floods in Nigeria

Floods in Nigeria

दुनिया के कई देशों में इस साल मूसलाधार बारिश और उस वजह से आई बाढ़ ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। कई देशों में काफी ज़्यादा बारिश हुई और इस वजह से जगह-जगह बाढ़ आ गई। इन देशों में नाइजीरिया (Nigeria) भी है। नाइजीरिया को भी इस साल मौसम की मार झेलनी पड़ी। नाइजीरिया में इस साल बारिश के सीज़न में जमकर मूसलाधार बारिश हुई, जिस वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई। बाढ़ से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

अब तक 321 लोगों की मौत

नाइजीरिया में इस साल बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 321 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी नाइजीरियाई राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को दी। देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

2,854 लोग घायल

नाइजीरिया के राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से देश में 2,854 लोग घायल भी हुए हैं।

7,40,743 लोग विस्थापित

नाइजीरिया में बाढ़ के चलते 7,40,743 लोग विस्थापित भी हो गए हैं। बाढ़ की वजह से 2,81,000 घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनमें से कई घर तो पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

खेतों को पहुंचा नुकसान, फसलें तबाह

नाइजीरिया में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कई खेतों को नुकसान पहुंचा। इस वजह से काफी फसलें तबाह हो गई। जगह-जगह सड़को में भी गढ्ढे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- इस देश में है दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान, गर्मी की जगह होती है बर्फबारी