25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक में सिख यात्री की उछाली पगड़ी, ईश निन्दा का मामला दर्ज

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने सिक्ख यात्री की पगड़ी उतारने के आरोप में एक परिवहन कंपनी के पांच कर्मचारियों के विरूद्ध ईश निन्दा का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Deepak Mishra

•

May 02, 2016

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने सिक्ख यात्री की पगड़ी उतारने के आरोप में एक परिवहन कंपनी के पांच कर्मचारियों के विरूद्ध ईश निन्दा का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। पुलिस के अनुसार पंजाब प्रांत के मुल्तान के रहने वाले 29 वर्षीय महेन्द्रपाल सिंह ने सातीवाल के चिचावतनी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बस के कर्मचारियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसकी पगड़ी उतार कर जमीन पर फेंक दी। इससे उनकी धार्मिक भावना का अपमान हुआ है।

महेन्द्रपाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह फैसलाबाद से मुल्तान की यात्रा कर रहे थे। बस के खराब होने पर यात्रियों का कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू हो गया और इस दौरान हाथापाई भी हो गई। इस बीच एक व्यक्ति ने महेंद्रपाल की पगड़ी उतार कर जमीन पर फेंक दी। पगड़ी को जमीन पर फेंकना सिक्खों की धार्मिक भावना का अपमान माना जाता है। वह पाकिस्तान के नागरिक हैं अत: इस मामले को ईश निन्दा कानून के अंतर्गत दर्ज किया गया ​है। उन्होंने इस मामले में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।